{"_id":"6a4577029279e2ae87093e7f","slug":"married-woman-recorded-a-video-before-committing-suicide-alleging-harassment-by-in-laws-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-921318-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आत्महत्या से पहले विवाहिता ने वीडियो बनाया, ससुराल पक्ष पर लगाए उत्पीड़न के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आत्महत्या से पहले विवाहिता ने वीडियो बनाया, ससुराल पक्ष पर लगाए उत्पीड़न के आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि ससुरालियों के उत्पीड़न और लगातार दबाव के चलते उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान थी। आरोप है कि उसके मोबाइल फोन में घटना से पहले बनाया गया एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उसने ससुराल पक्ष को अपनी परेशानी के लिए जिम्मेदार बताया है।
कार्यवाहक एसीपी कविनगर जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मधुबन बापूधाम निवासी रवि सैनी की शिकायत पर उनकी बहन नेहा सैनी की सास मिथलेस, ससुर बलवीर, ननद सिमरन, देवर सौरभ सिंह, पति जय सिंह, ताई विमला, पति के दोस्त इरफान, चाचा रमेश उर्फ मुन्ना और बुआ शोभा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
शिकायत के अनुसार, नेहा का अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ पहले से एक मामला चल रहा था। वह 29 अप्रैल से मायके में रह रही थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष उस पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहा था और उसे लगातार परेशान कर रहा था। साथ ही उसे और उसकी बेटी को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जा रही थीं।
विज्ञापन
रवि सैनी का आरोप है कि कुछ समय पहले उनकी बहन को बातचीत के बहाने बुलाया गया, जहां कई लोगों ने मिलकर उस पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया और डराने-धमकाने का प्रयास किया। इसके बाद वह मानसिक रूप से और अधिक परेशान रहने लगी व 28 जून को फांसी लगाकर जान दे दी।
रवि सैनी का कहना है कि घटना से पहले मृतका ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी परेशानी और ससुराल पक्ष से जुड़े आरोपों का उल्लेख किया है। कार्यवाहक एसीपी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।