फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married woman murdered by strangulation, case registered against five

Ghaziabad News: गला दबाकर की विवाहिता की हत्या, पांच पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered by strangulation, case registered against five
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में मालीवाड़ा की रहने वाली साक्षी गर्ग की हत्या कर दी गई। घटना 30 जनवरी की रात की है। साक्षी के ससुरालियों ने मंगलवार देर रात करीब दो बजे साक्षी के परिजनों को फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो साक्षी वहां मृत अवस्था में मिली। हत्या का आरोप साक्षी के पति मोहित गर्ग, ससुर प्रमोद गर्ग, ताया ससुर विनोद अग्रवाल, सास सरिता गर्ग और विनोद की पत्नी पर है। साक्षी के पिता अनिल गोयल ने इनके खिलाफ सिहानी गेट थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा दादरी के बिसाहड़ा रोड के रहने वाले अनिल गोयल ने बताया कि 23 जून 2023 को उन्होंने धूमधाम से बेटी की शादी की थी। जिसमें उन्होंने दान-दहेज देकर 50 लाख रुपये खर्च किए। आरोप है कि शादी के बाद से साक्षी के ससुरालिये उसे मायके से 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी नहीं कर पाने पर मोहित उसकी पिटाई करने लगा। कई बार उन्होंने मोहित व उसके परिजनों को समझाया लेकिन वे नहीं माने और उन्होंने साक्षी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


फोन पर बात करते हुए रोने लगी बहन
साक्षी के भाई शुभम ने बताया कि करीब 20 दिन पहले बहन ने फोन किया और पिता से बात करने के लिए कहने लगी। पिता ने हैलो किया तो वह रोने लगी। इसके बाद पिता ने मां को फोन दे दिया। उसने फिर से पिता से बात करने को कहा। पिता के हैलो करने पर वह फिर से रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 जनवरी को मोहित ने की थी दहेज की मांग
अनिल गोयल का कहना है कि 20 जनवरी को भी उनका दामाद मोहित बेटी के साथ घर आया था। मोहित ने दहेज की मांग को पूरी करने का दबाव बनाया। किसी तरह उन्होंने मोहित को समझाया और साक्षी के भेजा। इसके बावजूद भी वे नहीं माने।


आरोपी पति गिरफ्तार
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। मामले में तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मोहित गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed