फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married woman makes repeated rounds of police station for six months to get a case registered; farmers lay siege to the station.

Ghaziabad News: छह माह से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रही विवाहिता, किसानों ने घेरा थाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Married woman makes repeated rounds of police station for six months to get a case registered; farmers lay siege to the station.
मोदीनगर। निवाड़ी थाने के अध्यक्ष को ज्ञापन देते किसान। संवाद
मोदीनगर। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार दोपहर निवाड़ी थाने का घेराव कर दिया। आक्रोशित किसानों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि निवाड़ी पुलिस न तो रिपोर्ट दर्ज करती है और न ही घटनाओं का खुलासा करती। किसानों ने रिपोर्ट दर्ज करने और घटनाओं के शीघ्र खुलासे की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी के नेतृत्व में सोमवार दोपहर किसान बड़ी संख्या में एकत्रित होकर निवाड़ी थाने पहुंचे और आंदोेलन किया। सत्येंद्र त्यागी ने बताया कि गांव नंगला मूसा की शहनाज को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि शहनाज करीब 6 महीने से निवाड़ी थाने के चक्कर काट रही मगर पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न कोई अन्य कार्रवाई की। इसके अलावा गांव मोहम्मदपुर में तीन दिन पहले दिनदहाड़े एक घर में चोरी की घटना हुई, पुलिस ने उसमें भी कोई कार्रवाई नहीं की। गांव डबाना में कई किसानों की ट्यूबवेलों से मोटर व अन्य सामान चोरी हुए पुलिस उसका भी खुलासा नहीं कर सकी। घटनाओं का खुलासा नहीं होने से बदमाशों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है। बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठाया। किसानों ने थानाध्यक्ष अंकित कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो वह डीसीपी ग्रामीण के कार्यालय पर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर हैप्पी त्यागी, आकाश त्यागी, रोहित त्यागी, अमरीश त्यागी, रोहित चौधरी, अन्नु त्यागी, शैंकी त्यागी, बिट्टू त्यागी, अवनीश कुमार, ताहिर खान, सुनील त्यागी, मदनलाल फौजी, शहनाज, कामिल खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed