{"_id":"6797db177446fba33d098e2d","slug":"married-woman-kicked-in-stomach-miscarried-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-561643-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवाहिता के पेट में मारी लात, हो गया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवाहिता के पेट में मारी लात, हो गया गर्भपात
विज्ञापन
गाजियाबाद। विवाहिता ने अपने पति पर पेट में लात मारकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मधुबन-बापूधाम निवासी विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी मुरादनगर के सलेमाबाद गांव निवासी बादल से हुई थी। शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुरालीजन उनका उत्पीड़न करने लगे। एक दिन पति ने उनके पेट में लात मार दी। वह उस वक्त एक माह की गर्भवती थीं। इसके बाद उनका गर्भपात हो गया। अब आरोपियों ने उनको घर से निकाल दिया। मामले में विवाहिता ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इस बारे में एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह से बताया कि पारिवारिक मामला है। आरोपी पक्ष से पूछताछ की जाएगी।