{"_id":"6757484dd053d148cb0d9294","slug":"married-woman-got-abortion-case-registered-against-four-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-528527-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवाहिता का कराया गर्भपात, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवाहिता का कराया गर्भपात, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में महिला से दहेज उत्पीड़न व गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज में 20 लाख रुपये न देने पर ससुराल वालों ने उनका उत्पीड़न किया। पीड़िता ने गर्भपात कराने का आरोप लगाकर विजय नगर थाने में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2020 में अमन गुप्ता अजीजनगर लखनऊ के साथ हुई थी। शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे और 20 लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगे। विरोध पर सास सुजाता, ससुर पुखराज, ननद श्रेया गुप्ता ने विवाहिता के साथ मारपीट की। बताया कि वह और उसके पति नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। ससुराल वाले वेतन संयुक्त खाते में जमा करने का दबाव बनाते थे। इस बीच वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि पति और अन्य ससुरालियों ने उसकी जांच कराई और जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने विजयनगर थाने में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।