{"_id":"68ffced4dc79c51d45048570","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107579-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की जनता कॉलोनी में विवाहिता बबिता की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस घटना को प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है।
नगर की जनता कॉलोनी निवासी सतेन्द्र कुमार की पत्नी बबिता की सोमवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल ले गए जहां से बबिता को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गाजियाबाद स्थित अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गृहक्लेश के कारण जहरीले पदार्थ का सेवन करने की आशंका व्यक्त की। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।