{"_id":"654557d2e2d3d003600b2f3c","slug":"married-woman-and-her-family-beaten-up-for-marrying-in-a-different-religion-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-234613-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गैर धर्म में शादी करने पर विवाहिता और परिजनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गैर धर्म में शादी करने पर विवाहिता और परिजनों को पीटा
विज्ञापन
गाजियाबाद। कैला भट्ठा क्षेत्र में गैर धर्म में शादी करने से नाराज दबंगों ने युवती व उसके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में युवती ने सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैला भट्ठा निवासी अरीशा खान ने बताया कि उन्होंने करीब सात साल पहले दूसरे धर्म के युवक से शादी की थी। यह बात उनके दूर के रिश्तेदार को पसंद नहीं आई। उनके परिवार में दो दिन पहले शादी थी, वह शादी में आई थीं। सभी लोग बरात देख रहे थे, तभी रियासत और उसके साथियों ने गैर धर्म में शादी करने पर आपत्ति जताई और उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर उन्होंने चाकू और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। उनके अलावा उनका भाई गुलशन, मां, पिता समेत अन्य लोग घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अरीशा ने कोतवाली में रियासत, जावेद, वसीम आदि समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।