Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Markets buzz on Pushya Nakshatra... gold and silver shine brighter, vehicle sales surge

Ghaziabad News: पुष्य नक्षत्र पर बाजार गुलजार...सराफा की बढ़ी चमक, वाहनों की धूम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Markets buzz on Pushya Nakshatra... gold and silver shine brighter, vehicle sales surge
सराफा की दुकान से खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
गाजियाबाद। धनतेरस से पहले रविवार को पुष्य नक्षत्र ने बाजार में रौनक बढ़ा दी। सराफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट सेक्टर तक चहल-पहल रही। किसी ने शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी के आभूषण खरीदे तो कोई नया वाहन लेकर घर गया और किसी ने सपनों के घर में पहला कदम रखा। त्योहार के मद्देनजर कारोबारियों की ओर से ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट व ऑफर भी दिए गए।
विज्ञापन

आंबेडकर रोड स्थित मनोहर लाल ज्वेल्स के सीईओ सुधीर सिंघल ने बताया कि सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 30 फीसदी और हीरे के आभूषणों पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। त्योहार के मद्देनजर सिक्कों की भी अच्छी मांग है। आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों के लिए हर सप्ताह लकी ड्रॉ निकाला जा रहा है। विजेताओं को दीपावली पर उपहार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को रोजाना की तुलना में अधिक ग्राहक पहुंचे। सोने-चांदी के दाम घटने से लोग निवेश के लिए भी सिक्के और ईंट खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी सचिन सिंघल ने बताया कि पुष्य नक्षत्र को आभूषणों की खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। ग्राहकों को मेकिंग चार्ज पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है, जो दीपावली तक जारी रहेगी। त्योहार पर लोग पारंपरिक आभूषणों के साथ हल्के और आकर्षक डिजाइन की ज्वेलरी भी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ऑटोमोबाइल बाजार में अच्छी खरीदारी
पुष्य नक्षत्र पर ऑटोमोबाइल बाजार में भी अच्छी खरीदारी हुई। चार पहिया वाहनों के डीलर मोटर क्राफ्ट के सीईओ संजय त्यागी ने बताया कि रविवार को काफी संख्या में लोगों ने नए वाहनों की डिलीवरी ली। शाम तक ग्राहक वाहन लेने पहुंचते रहे। डाउन पेमेंट पर भी छूट दी जा रही है। चार पहिया वाहनों की खरीद पर 50 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। हिंडन होंडा, संगम होंडा समेत अन्य दोपहिया वाहन शोरूमों से करीब 150 वाहनों की डिलीवरी की गई। वाहन विक्रेताओं के मुताबिक, त्योहार के मद्देनजर खरीदारी पर आकर्षक छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कई ग्राहकों ने धनतेरस के लिए भी बुकिंग कराई है।

----
सपनों के घर में किया प्रवेश
कार्यन ग्रुप के ब्रांड व मार्केटिंग हेड पारस पंत ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर कई लोगों ने गृह प्रवेश किया। इन लोगों ने नवरात्र में एडवांस बुकिंग कराई थी। गृह स्वामियों को उपहार भी दिए गए। वहीं, राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) उमेश राठौर ने बताया कि 50 से अधिक लोगों ने अपने नए घर में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में प्रॉपर्टी उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed