फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Marine engineer posted on Dubai ship stranded in Iran, father seeks government help

Ghaziabad News: दुबई के जहाज पर तैनात मरीन इंजीनियर ईरान में फंसे, पिता ने सरकार से मांगी मदद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Marine engineer posted on Dubai ship stranded in Iran, father seeks government help
ईरान में फंसा युवक चेतन
गाजियाबाद। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे विवाद के बीच डीएलएफ के रहने वाले मरीन इंजीनियर अपने साथियों के साथ ईरान में फंस गए हैं। इसके बाद से परेशान परिवार ने बेटे को वापस लेकर आने के लिए पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और विदेश मंत्रालय में गुहार लगाई है। इंजीनियर के पिता मुकेश मेहता ने बताया कि उनका बेटा केतन मेहता दुबई के एमटी ब्रिलिएंट राॅर पर थर्ड इंजीनियर के रूप में तैनात है। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को उनके पास एक महिला ने काॅल कर बताया कि केतन को ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड ने पकड़ा है। इसके बाद उन्होंने केतन की नाैकरी लगवाने वाले नवी मुंबई के एजेंट से संपर्क किया तो उसने जानकारी दी कि ईरान से दुबई डीजल लेकर जा रहे जहाज को पकड़ने के बाद केतन के साथ अन्य 15 को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच फायरिंग होने की जानकारी ने परिवार को डरा दिया है। उन्होंने इस मामले में शिकायत कर बेटे को सकुशल वापस लेकर आने की मांग की है।
विज्ञापन



31 दिसंबर को आखिरी बार बात हुई


मुकेश ने बताया कि उनका बेटा 29 जून 2025 को दुबई गया था। उसे छह महीने के लिए जाना था। 31 दिसंबर 2025 को उनकी बात केतन से हुई तो उसने बताया कि वह दुबई पहुंच रहा है। 6 जनवरी को कार्य पूरा होने के बाद उसने घर आने की बात कही थी। परिवार उसका इंतजार कर रहा था। इस बीच आई इस खबर से सभी परेशान हैं। बेटे से दोबारा बात नहीं हो पाई है और वहां क्या हो रहा है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल रही है। केतन के बारे में कुछ पता नहीं चलने से उसकी मां रजनी को संभालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन



विदेश मंत्रालय ने मांगी पासपोर्ट की जानकारी


मुकेश ने बताया कि केतन के बारे में जानकारी नहीं होने पर उन्होंने 13 जनवरी को मेल से विदेश मंत्रालय को जानकारी दी थी। जहां से एक घंटे बाद ही काॅल कर केतन के बारे में जानकारी मांगी गई। उन्होंने बेटे का पासपोर्ट नंबर दिया है। उन्होंने बताया कि केतन की शादी की चर्चा चल रही है। उसके लौटने पर बात को आगे बढ़ाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed