फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Many trains canceled including Ghaziabad-Delhi EMU

अलर्ट : गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू समेत कई ट्रेनें निरस्त, 18 को नहीं चलेगी आला हजरत

Mon, 17 May 2021 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 May 2021 05:13 AM IST
सार

  • कोरोना काल में यात्रियों की संख्या घटने से रेलवे ने कई लोकल ट्रेनों का संचालन रोका
  • ईएमयू को अगले आदेश तक और आला हजरत का 18 को संचालन रहेगा बंद
  • साइक्लोन की चेतावनी के चलते भी गुजरात से आने वाली कई ट्रेनें की गईं निरस्त

विज्ञापन
Many trains canceled including Ghaziabad-Delhi EMU
भारतीय रेल - फोटो : Social media

विस्तार

यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से रेलवे ने कई लोकल ईएमयू ट्रेनों का संचालन अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया है। दूसरी ओर, गुजरात में साइक्लोन की चेतावनी के चलते भी गुजरात से आने वाली कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया। गुजरात से आने वाली दो ट्रेनों का स्टॉपेज गाजियाबाद में है। ऐसे में गाजियाबाद ही नहीं, साहिबाबाद वनोएडा  के यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली से गाजियाबाद के बीच चलने वाली ईएमयू 04455 का संचालन 17 मई से अग्रिम आदेश तक बंद रहेगा। इसके अलावा सहारनपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली ईएमयू 04404 व 04459 का संचालन भी सोमवार से लेकर अग्रिम आदेश तक निरस्त रहेगा। इन ट्रेनों का संचालन यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से निरस्त किया गया है। वहीं, रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि गुजरात में साइक्लोन की चेतावनी के मद्देनजर कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। 
विज्ञापन


इनमें बरेली-भुज स्पेशल एक्सप्रेस 04321 का संचालन 16 से लेकर 17 मई तक निरस्त रहेगा। वहीं, भुज की ओर से आने वाली भुज-बरेली स्पेशल एक्सप्रेस 02322 का संचालन 17 मई को और भुज-बरेली आला हजरत स्पेशल एक्सप्रेस 04312 का संचालन 18 को निरस्त रहेगा। देहरादून से ओखा के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 21 मई तक स्थगित रहेगा। इनमें अलावा कई गुजरात से आने वाली कई अन्य रूटों की ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मई से अग्रिम आदेश तक निरस्त लोकल ट्रेनें
नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू 04455
सहारनपुर-दिल्ली ईएमयू 04404
सहारनपुर-दिल्ली ईएमयू 04459

साइक्लोन के चलते निरस्त ट्रेनें
बरेली-भुज स्पेशल एक्सप्रेस 04321 : 16 व 17 मई 
भुज-बरेली स्पेशल एक्सप्रेस 02322 : 17 मई 
भुज-बरेली आला हजरत स्पेशल एक्सप्रेस 04312 : 18 मई
देहरादून-ओखा स्पेशल एक्सप्रेस : 21 मई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed