{"_id":"60a1ae108ebc3ef633114a81","slug":"many-trains-canceled-including-ghaziabad-delhi-emu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट : गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू समेत कई ट्रेनें निरस्त, 18 को नहीं चलेगी आला हजरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट : गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू समेत कई ट्रेनें निरस्त, 18 को नहीं चलेगी आला हजरत
Mon, 17 May 2021 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 May 2021 05:13 AM IST
सार
- कोरोना काल में यात्रियों की संख्या घटने से रेलवे ने कई लोकल ट्रेनों का संचालन रोका
- ईएमयू को अगले आदेश तक और आला हजरत का 18 को संचालन रहेगा बंद
- साइक्लोन की चेतावनी के चलते भी गुजरात से आने वाली कई ट्रेनें की गईं निरस्त
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Social media
विस्तार
यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से रेलवे ने कई लोकल ईएमयू ट्रेनों का संचालन अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया है। दूसरी ओर, गुजरात में साइक्लोन की चेतावनी के चलते भी गुजरात से आने वाली कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया। गुजरात से आने वाली दो ट्रेनों का स्टॉपेज गाजियाबाद में है। ऐसे में गाजियाबाद ही नहीं, साहिबाबाद वनोएडा के यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली से गाजियाबाद के बीच चलने वाली ईएमयू 04455 का संचालन 17 मई से अग्रिम आदेश तक बंद रहेगा। इसके अलावा सहारनपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली ईएमयू 04404 व 04459 का संचालन भी सोमवार से लेकर अग्रिम आदेश तक निरस्त रहेगा। इन ट्रेनों का संचालन यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से निरस्त किया गया है। वहीं, रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि गुजरात में साइक्लोन की चेतावनी के मद्देनजर कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
इनमें बरेली-भुज स्पेशल एक्सप्रेस 04321 का संचालन 16 से लेकर 17 मई तक निरस्त रहेगा। वहीं, भुज की ओर से आने वाली भुज-बरेली स्पेशल एक्सप्रेस 02322 का संचालन 17 मई को और भुज-बरेली आला हजरत स्पेशल एक्सप्रेस 04312 का संचालन 18 को निरस्त रहेगा। देहरादून से ओखा के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 21 मई तक स्थगित रहेगा। इनमें अलावा कई गुजरात से आने वाली कई अन्य रूटों की ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
17 मई से अग्रिम आदेश तक निरस्त लोकल ट्रेनें
नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू 04455
सहारनपुर-दिल्ली ईएमयू 04404
सहारनपुर-दिल्ली ईएमयू 04459
साइक्लोन के चलते निरस्त ट्रेनें
बरेली-भुज स्पेशल एक्सप्रेस 04321 : 16 व 17 मई
भुज-बरेली स्पेशल एक्सप्रेस 02322 : 17 मई
भुज-बरेली आला हजरत स्पेशल एक्सप्रेस 04312 : 18 मई
देहरादून-ओखा स्पेशल एक्सप्रेस : 21 मई