फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   many people were crushed by a tractor due to a dispute over a case In Hapur

UP: मुकदमे की रंजिश में कई लोगों को ट्रैक्टर से रौंदा... बुजुर्ग ने तोड़ा दम; दो महिलाओं समेत तीन घायल

Fri, 01 Nov 2024 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Nov 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
many people were crushed by a tractor due to a dispute over a case In Hapur
गांव मैं तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। गढ़मुक्तेश्वर इलाके में दीपावली पर्व पर बृहस्पतिवार की रात को रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को ट्रैक्टर से रौंद दिया। हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर के गांव शेरा किशना की मढैया में मुकदमे की रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार की शाम दुकान के पास खड़े प्रीतम (85) और उनके परिजनों को गांव के ही लोगों ने ट्रैक्टर से रौंद दिया। 
विज्ञापन


घटना में प्रीतम और उनके परिजन घायल हो गए। उपचार के दौरान प्रीतम की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जिसके मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीतम सिंह, उनके बेटे महेंद्र, मुकेश, पुत्रवधू धनवती और शकुंतला के साथ गांव के ही मोहर सिंह बृहस्पतिवार की शाम अपने घर के पास एक दुकान के बाहर खड़े हुए थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला ओमपाल, उसका भाई देवेंद्र और चचेरा भाई चमन वहां पहुंच गए। 

आरोप है कि पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उस समय तो ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ ही देर में आरोपी पक्ष के अरूण, अमन और पवन ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। 

 

जिन्होंने वहां खड़े लोगों को ट्रैक्टर से रौंद दिया। घटना में प्रीतम, धनवती, शकुंतला और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं भगदड़ मचने पर गिरने से देवेंद्र भी चोटिल हो गया। 

 

घटना के संबंध में मृतक के बेटे होतेराम ने तहरीर दी है, जिन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उनके पिता को मेरठ के लिए  रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 

 

सीओ वरुण मिश्रा ने कहा कि तहरीर के आधार पर ओमपाल, चमन, देवेंद्र, अरूण, अमन निवासी शेरा किशना वाली मढैया और पवन निवासी गांव शहबाजपुर डोर, थाना गजरौला जनपद अमरोहा के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 3(5), 352, 109, 103(1), 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में पुलिस बल तैनात है। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed