फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Many family members getting corona infected due to delay in investigation

Ghaziabad News: जांच में देरी से कोरोना संक्रमित हो रहे परिवार के कई सदस्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Many family members getting corona infected due to delay in investigation
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, इसके बावजूद लोगों में गंभीरता नहीं आ रही है। 28 संक्रमित लोगों के परिवार की जांच की गई तो सभी परिवार में चार से पांच सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लक्षण मिलने के बाद भी लोग कोरोना जांच कराने से बच रहे हैं और परिवार के अन्य सदस्य संक्रमित हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे में 1844 लोगों की जांच में 66 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनमें 32 पुरुष और 34 महिलाएं हैं। संक्रमण के सात दिन बाद 42 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया, जबकि छह मरीज अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। इस समय 36 कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 503 है। अप्रैल महीने में अब तक 1221 मरीज मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि तीनों जिला अस्पताल के अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में मिले संक्रमित
करहेड़ा, महाराजपुर, शालीमार गार्डन, मकनपुर, मिर्जापुर, पंचवटी, पसोंडा, राजबाग, सदीक नगर, शास्त्री नगर, शिप्रा सनसिटी, लोनी, मुरादनगर, डासना, दीनदयाल पुरी, घूकना, हिंडन विहार, कड़कड़ मॉडल, कैला भट्टा, कनावनी और वसुंधरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से चिकित्सक ले रहे जानकारी
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि जिन क्षेत्रों में नए मरीज मिले हैं, उनमें कंटेनमेंट जोन बनाकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी कंट्रोल रूम में लगे चिकित्सक अपडेट करते हैं। दिन में दो बार फोन करके ऑक्सीजन की स्थिति, पल्स रेट और बुखार की जानकारी ली जाती है। अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।
उम्र संक्रमित
1 से 10 06 बच्चे
11 से 20 04
21 से 30 09
31 से 40 14
41 से 50 08
51 से 60 11
61 से 70 09
70 से 80 02
81 से 90 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed