फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Manoj Dhama asked for security, said - I may be killed

Ghaziabad News: मनोज धामा ने मांगी सुरक्षा, बोले- हो सकती है मेरी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Manoj Dhama asked for security, said - I may be killed
गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर जीत के बाद रंजीता धामा और उनके पति मनोज धामा सोमवार को डीएम राकेश कुमार सिंह से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुलाकात कर सुरक्षा के लिए गनर दिलाए जाने की मांग की। उनकी जीत के बाद लोनी के चुनाव में गड़बड़ी के विधायक के आरोप पर मनोज धामा ने कहा कि अपनी ही सरकार पर वह आरोप लगा रहे हैं। यह उनकी बौखलाहट है।
विज्ञापन

मनोज धामा ने बताया कि उन्होंने डीएम से मुलाकात कर पत्नी रंजीता धामा और अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। पूर्व में उन्हें गनर मिला था, यह सुविधा आगे भी जारी रखने का आग्रह किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी पुष्पा के पति सतपाल प्रधान और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नगर पालिका चुनाव में धांधली के आरोप पर उन्होंने कहा कि विधायक अपनी ही सरकार पर धांधली कराने का आरोप लगा रहे हैं। यह सब नौटंकी है। भाजपा के लोगों ने चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया है लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

नगर पालिका में इस बार भाजपा की बजाय रालोद के झंडे तले अध्यक्ष बनीं रंजीता धामा ने कहा कि वह लोनी के अधूरे कार्याें को पूरा कराकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी। सरकार से साथ न मिलने की आशंका पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई घोषणा पत्र जारी नहीं किया था लेकिन वह शहर में विकास कार्य कराएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके पति को 10 साल नगर पालिका चलाने का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक से विवाद की वजह से एक साल पहले छोड़ी थी भाजपा

नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा और उनके पति मनोज धामा एक साल पहले तक भाजपा में थे। 2017 के नगर निकाय चुनाव में रंजीता धामा भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़कर नगर पालिका की अध्यक्ष बनी थीं। इसके बाद स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर और मनोज धामा के बीच पहले विवाद और फिर वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई। करीब एक साल पहले विधानसभा चुनाव से पूर्व रंजीता धामा और मनोज धामा ने भाजपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed