फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mannu alias Sohail, carrying a reward of Rs 50,000, was arrested by Delhi Police.

Ghaziabad News: 50 हजार का इनामी मन्नू उर्फ सोहेल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mannu alias Sohail, carrying a reward of Rs 50,000, was arrested by Delhi Police.
लोनी। डाबर तालाब कॉलोनी में पुलिस से हुई मुठभेड़ में फरार हुए 50 हजार का इनामी बदमाश मन्नू उर्फ सोहेल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मन्नू की गिरफ्तारी ने लोनी पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए है। मन्नू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


28 जून को दिल्ली पुलिस डाबर तालाब कॉलोनी निवासी मन्नू उर्फ सोहेल को चोरी के आरोप में गिरफ्तार करने आई थी। दिल्ली पुलिस ने मन्नू को उसके घर के पास से गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन तभी मन्नू का भतीजा रिहान आया और उसने दिल्ली पुलिस की तरफ फायरिंग की और अपने चाचा मन्नू को छुड़ा लिया था। फायरिंग की घटना की जानकारी मिलने पर लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद दोनों बदमाश एक घर में घुस गए थे। लोनी पुलिस जैसे ही घर में घुसी और दोनों को पकड़ने की कोशिश की। तभी दोनों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली एसओडी टीम के सिपाही विजय राठी के कंधे में लगी। गोली लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

राठी को अस्पताल में भर्ती कराया। गोली लगने से विजय राठी की तीन पसली टूट गई थी। मुठभेड़ के दौरान रिहान खुद की गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने रिहान को भी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान रिहान की मौत हो गई थी। वहीं मौका पाकर मन्नू फरार हो गया था। गाजियाबाद पुलिस ने मन्नू की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये की इनाम घोषित किया था। इनाम घोषित होने के बाद भी लोनी पुलिस बदमाश मन्नू को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोनी पुलिस को पहले भी बदमाश चकमा दे चुके

हत्या, रंगदारी के आरोपी एक लाख रुपये का इनामी पवन उर्फ कल्लू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

हत्या आरोपी मदन अगरौला को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी, वह भी अन्य प्रदेश में गिरफ्तार हुआ था।

हत्या आरोपी सलमान भी लोनी पुलिस को चकमा देकर गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।

मुठभेड़ में फरार चल रहा मन्नू उर्फ सोहेल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed