{"_id":"67c0b0c1553ef7bfb00b8696","slug":"mangalsutra-snatched-from-womans-neck-and-mobile-phone-snatched-from-young-man-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-1968-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला के गले से मंगलसूत्र व युवक से मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला के गले से मंगलसूत्र व युवक से मोबाइल छीना
विज्ञापन
साहिबाबा। थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार युवकों ने न्यू करहैड़ा निवासी शैलेंद्र सिंह की पत्नी के गले से 15 फरवरी की शाम करीब 5ः20 बजे महादेव गली कट के पास मंगलसूत्र खींच लिया। 25 फरवरी की शाम करीब 5ः45 बजे महादेव मंदिर रोड पर युवक नितिन कुमार के हाथ से दो बाइक सवारों ने मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने दोनों मुकदमे दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस तहरीर देकर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ चौहान गेट करहैड़ा से हिंडन एयरफोर्स की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में महादेव गली कट के पास उनके पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से चेन खींच ली।
नितिन कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से मेरठ के सरधना स्थित महादेव इलाके के रहने वाले हैं। 25 फरवरी की शाम वह शनिदेव मंदिर रोड पर खड़े होकर फोन से बात कर रहे थे। तभी दो बाइक सवार उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।