फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mangalsutra snatched from the neck of a woman who came for a wedding

Ghaziabad News: शादी में आई महिला के गले से मंगलसूत्र झपटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra snatched from the neck of a woman who came for a wedding
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के लोहियानगर में समारोह से दावत खाकर लौट रही महिला के गले से झपटा मारकर बाइक सवार बदमाश मंगलसूत्र तोड़कर ले गए। महिला के साथ उनके पति और जेठ ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन बदमाश भागने पर सफल रहे। पीड़िता के पति ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सिंटूपाल निवासी मवई विजयनगर के मुताबिक आठ मई को वह अपनी पत्नी प्रीति पाल, भाई जयवीर पाल, भाभी मंजू पाल और बच्चों के साथ लोहियानगर स्थित एक विवाह मंडप में आए थे। खाना खाकर जब सभी लोग घर लौटने लगे तो सड़क पर कार का इंतजार करने लगे। इसी दौरान दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रीति पाल के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और भाग गए। पति और जेठ ने शोर मचाकर बाइक सवारों का पीछा लिया, लेकिन वह भागने में सफल रहे। बताया कि सिंटू पाल की तहरीर पर बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed