{"_id":"64fcc8828d1b73ade2095ae7","slug":"mandal-president-of-bjp-mahila-morcha-created-ruckus-in-road-rage-case-case-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-195091-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रोडरेज मामले में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ने किया हंगामा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रोडरेज मामले में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ने किया हंगामा, केस
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात रोडरेज के बाद भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पूनम गुप्ता और उनके बेटे मुकुल गुप्ता ने सड़क पर हंगामा कर दिया। मुकुल का मेडिकल स्टोर संचालक आनंद गुप्ता से विवाद हुआ था। आनंद ने बताया कि वह अपने स्टोर से स्कूटी लेकर चलने के लिए स्कूटी पर बैठे ही थे, तभी स्कूटी सवार युवक तेजी से आया। उन्होंने उससे ठीक से चलाने के लिए कहा तो वह गुस्से में आकर उनसे गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद कॉल करके उसने अपनी मां व अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि पूनम गुप्ता ने उनके अभद्रता की और धमकी दी। इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। मामले में आनंद ने पूनम गुप्ता, मुकुल गुप्ता व अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
आनंद गुप्ता ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे स्कूटी से जाने के लिए बाहर निकले थे। तभी विजयनगर थाने की तरफ से तेज रफ्तार आते स्कूटी सवार युवक तेजी से निकला। जिसमें वह बाल-बाल बचे। आरोप है कि युवक ने रुककर उनके साथ गाली-गलौज की। थोड़ी ही देर में एक कार हूटर बजाते हुए उनके पास आकर रूकी। जिस पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। कार में से एक महिला जिसका नाम पूनम गुप्ता है और अन्य लोग उतरकर आए। सभी हंगामा करने लगे। उन्होंने काफी समझाया, आरोप है कि पूनम गुप्ता ने उनके गाली-गलौज की और खुद को भाजपा नेत्री बताते हुए धमकी दी। एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।