फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man sentenced to 20 years in prison for raping a minor girl

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to 20 years in prison for raping a minor girl
गाजियाबाद। छह वर्ष पहले दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भवती होने के मामले में दोषी साहुल को पॉक्सो कोर्ट ने 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के विशेष न्यायाधीश नीरज गौतम ने दोषी पर 60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड से मिली धनराशि में से 40 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने 31 जनवरी 2019 को लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस को बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बहन लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। सितंबर 2018 को शाम के समय किशोरी काम समाप्त करके रेलवे लाइन के किनारे से होकर घर लौट रही थी। उसी समय साहिबाबाद के फरुखनगर निवासी साहुल उसे मिल गया। उसने नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी को बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद साहुल ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


कुछ महीने के बाद 29 जनवरी 2019 को पीड़िता को पेट में तेज दर्द होने लगा। इलाज कराने के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। वहां पर मेडिकल जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके भाई ने 31 जनवरी 2019 को लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने साहुल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। विशेष लोक अभियोजक उत्कर्ष वत्स ने बताया कि सोमवार को मामले की अंतिम सुनवाई विशेष पॉक्सो कोर्ट के न्यायधीश नीरज गौतम की अदालत में हुई। अदालत में पेश सबूत और सात गवाहों के बयान के आधार पर साहुल को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 60 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed