{"_id":"63cf44b907840d2b01342357","slug":"man-kills-wife-who-insists-on-living-with-lover-in-ghaziabad-2023-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति छोड़ प्रेमी को पाने की जिद: पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर ली जान, बोला- मैंने दोनों को इस हाल में था देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति छोड़ प्रेमी को पाने की जिद: पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर ली जान, बोला- मैंने दोनों को इस हाल में था देखा
Tue, 24 Jan 2023 08:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Jan 2023 08:21 AM IST
सार
गाजियाबाद के विजयनगर में एक शख्स ने पत्नी का सिर पर हथौड़ से वार कर कत्ल कर दिया। महिला बच्चों के साथ अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इससे खफा पति ने पत्नी को मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के विजयनगर के सेक्टर-नौ में रविवार रात राजमिस्त्री किशन ने पत्नी सीमा (28) के सिर पर हथौड़ से वार कर हत्या कर दी। सीमा बच्चों के साथ अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कह रही थी। इसी बात पर गुस्सा होकर आरोपी ने घटना को अंजाम दे डाला।
पुलिस ने किशन को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से फरुर्खाबाद निवासी किशन तीन साल से सेक्टर-नौ में किराये के मकान में रह रहा है। किशन और सीमा के तीन बच्चे हैं। किशन टाइल्स लगाने का काम करता है जबकि सीमा नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करती थी।
पूछताछ में किशन ने बताया कि सीमा के अपने सहकर्मी एक युवक के साथ प्रेम संबंध हो गए थे। उसे यह पसंद नहीं था। उसके विरोध करने पर सीमा उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने की बात करती थी।
विज्ञापन
सीमा को प्रेमी के साथ देखा तो बढ़ा गुस्सा
पुलिस पूछताछ में किशन ने बताया कि उसने सीमा को एक दिन उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। उसने प्रेमी ने सीमा के गले हाथ डाला हुआ था। यह देखकर उसका गुस्सा बढ़ गया। घर पहुंचकर उसने सीमा को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी तो उसने उसकी हत्या कर दी। किशन ने पुलिस से कहा कि उसे पछतावा हो रहा है।

जीटीबी में तोड़ा दम
घायल अवस्था में पुलिस ने सीमा को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां सोमवार को सीमा की मौत हो गई।
घायल अवस्था में पुलिस ने सीमा को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां सोमवार को सीमा की मौत हो गई।
एसीपी नगर अंशु जैन ने बताया कि सीमा के भाई तहरीर पर पति किशन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।