फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   man jumping out of Gomati express train falls down RPF personnel saves life

गाजियाबाद: गोमती एक्सप्रेस से उतरने के चक्कर में ट्रेन और प्लैटफॉर्म के बीच फंसे बुजुर्ग, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 06 Jul 2021 01:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 06 Jul 2021 01:24 PM IST
सार

चलती हुई गोमती एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते वक्त एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन और प्लैटफॉर्म के बीच ही फंस गए। वो कुछ दूर तक ट्रेन के साथ घिसटते हुए चले गए। वहां मौजूद लोग और हेड कांस्टेबल श्याम सिंह व त्रिलोक शर्मा बिना देरी किए दौड़कर उनके पास पहुंचे और ट्रेन के नीचे जाने से पहले ही बुजुर्ग को प्लेटफार्म की तरफ खींच लिया।

विज्ञापन
man jumping out of Gomati express train falls down RPF personnel saves life
वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल्दबाजी के चक्कर में अक्सर हम कई लोगों को चलती ट्रेन से उतरते देखते हैं। लगभग हर बार ही ऐसा होता है जब ट्रेन के रुकने का इंतजार न करते हुए उसकी चाल धीमी होते ही कुछ यात्री बाहर कूद पड़ते हैं। यह हरकत सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक होती है और कई बार तो ऐसा करने वालों को जान से हाथ धोना पड़ता है। जान बच भी जाए तो इन घटनाओं से शरीर को ऐसा नुकसान पहुंचता है जिसकी भरपाई जीवन भर नहीं हो पाती।

विज्ञापन


ताजा मामला गाजियाबाद का है, जहां चलती हुई गोमती एक्सप्रेस ट्रेन से एक बुजुर्ग व्यक्ति उतरने का प्रयास कर रहे थे और इस दौरान वह ट्रेन और प्लैटफॉर्म के बीच ही फंस गए। बुजुर्ग कुछ दूर तक ट्रेन के साथ घिसटते हुए चले गए।
विज्ञापन


लेकिन खैरियत थी कि इस दौरान आसपास के लोगों और आरपीएफ जवानों की नजर उनपर पड़ गई। वहां मौजूद लोग और हेड कांस्टेबल श्याम सिंह व त्रिलोक शर्मा बिना देरी किए दौड़कर उनके पास पहुंचे और ट्रेन के नीचे जाने से पहले ही बुजुर्ग को प्लेटफार्म की तरफ खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोग बुजुर्ग की जान बचाने वाले जवान की खूब तारीफ कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि बुजुर्ग को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पानी पिलाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed