{"_id":"69dd56ef3ed2e5c93405baf4","slug":"man-duped-of-rs-587-lakh-on-promise-of-plot-report-filed-shahibabad-news-c-139-1-mdr1001-109185-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्लॉट दिलाने का झांसा देकर ठगे 5.87 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्लॉट दिलाने का झांसा देकर ठगे 5.87 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मुरादनगर। एक महिला को किसी अन्य का प्लॉट बेचकर पौने छह लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। वापस रुपये मांगने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मलिक नगर कॉलोनी निवासी सरवरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिसंबर 2019 को 5.87 लाख रुपये नगदी देकर प्लॉट का बैनामा कर लिया था। दिसंबर 2025 को उक्त प्लॉट पर कब्जा लेने गए तो वहां पर किसी अन्य का कब्जा था। जानकारी पर पता चला कि जिसने यह प्लॉट दिया है, वह इसका असली मालिक नहीं है। जब महिला ने डीलर से पैसे वापस मांगे तो वह परिवार समेत अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने थाना पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कमिश्नर से पीड़िता ने इसकी शिकायत की। आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ललित कुमार निवासी गांव जलालपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।