फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man duped of Rs 4.70 lakh by claiming his son was involved in drug trafficking

Ghaziabad News: बेटे को नशा तस्करी में संलिप्त बताकर 4.70 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 4.70 lakh by claiming his son was involved in drug trafficking
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने लालकुआं निवासी एक व्यक्ति को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उनके बेटे के नशा तस्करी में पकड़े जाने का डर दिखाकर पौने पांच लाख रुपये ठग लिए। पुलिस रिकार्ड से नाम हटाने की एवज में यह धनराशि वसूली गई। घर पहुंचे बेटे ने पिता से बात की तो साइबर ठगी का पता चला। पीड़ित ने वेव सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लालकुआं स्थित श्रीराम एनक्लेव निवासी रामजनम यादव के मुताबिक 20 फरवरी को उनके पास दो अलग-अलग नंबरों से व्हॉट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके बेटे का नाम नशीले पदार्थों की तस्करी में आने की बात कही। साथ ही बेटे का नाम पुलिस रिकॉर्ड से हटाने के एवज में रुपये की मांग की। आरोपियों ने बेटे की आवाज जैसी रिकॉर्डिंग सुनाई तो वह घबराकर उनके झांसे में आ गए। आरोपियों ने यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए। रामजनम यादव का कहना है कि बेटे को फंसा देखकर आरोपियों के दबाव में वह छपरौला स्थित एचडीएफसी बैंक पहुंचे और आरोपियों के खाते में 2.60 लाख रुपये ट्रांसफर किए। जिस खाते में रकम गई, वह रेहान नाम के व्यक्ति का था। इसके बाद दोपहर में आरोपियों ने एनईएफटी के माध्यम से 1.10 लाख रुपये और ट्रांसफर कराए। कुल 4.70 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। रामजनम यादव ने बताया कि बेटे के घर आने पर उन्होंने सारा घटनाक्रम पूछा तो उसने साफ इन्कार कर दिया। उन्होंने बेटे संग बैंक पहुंचकर मामले की जानकारी ली तो पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed