{"_id":"672370323b34112973012d1c","slug":"man-committed-suicide-in-a-car-along-with-his-innocent-son-in-bulandshahr-2024-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मासूम बेटे संग कार में दी जान... बुलंदशहर में बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी खाया; मौत से पहले का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मासूम बेटे संग कार में दी जान... बुलंदशहर में बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी खाया; मौत से पहले का वीडियो
Fri, 01 Nov 2024 12:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 01 Nov 2024 12:35 AM IST
सार
यूपी के बुलंदशहर में एक पिता ने कार में मासूम बेटे के साथ खुदकुशी कर ली। पहले बेटे को जहर दिया, फिर युवक ने खुद जहर खा लिया। युवक ने मरने से पहले वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
suicide in a car
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। अनूपशहर कोतवाली इलाके के गांव तेलिया नगला में अपनी ससुराल आए युवक का पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
नाराज युवक ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ जहर खा लिया। जिससे पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। वहीं वारदात से पहले युवक ने फेसबुक पर लाइव भी किया था।
बुलंदशहर कोतवाली देहात इलाके के गांव जटापुर निवासी 30 वर्षीय पुनीत सिंह की करीब 4 साल पहले अनूपशहर कोतवाली इलाके के गांव तेलियानगला निवासी देवदत्त की पुत्री अंशु के साथ शादी हुई थी।
दंपती के दो पुत्र है, जिनमें तीन वर्षीय विराट बड़ा है, जबकि डेढ़ वर्षीय युवराज छोटा। बताया गया कि पिछले सात माह से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। जिसके बाद नाराज होकर पत्नी अंशु अपने मायके गांव तेलियानगला आकर दोनों पुत्रों के साथ रहने लगी।

पत्नी ने घर जाने से किया इनकार
इसी बीच कई बार पति ने पत्नी को मनाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी नहीं मानी। सोमवार शाम को पुनीत अपनी ससुराल गांव तेलियानगला पहुंचा था। रात में वहां रुकने के बाद उसने पत्नी को समझाते हुए अपने साथ घर चलने की बात कही। लेकिन, पत्नी ने घर चलने से इंकार कर दिया।
बच्चों को लेकर चला गया था पुनीत
इस बात से नाराज पति मौका देख दोनों बच्चों को अपने साथ कार में बैठाकर ले गया। परिजनों ने तीनों को काफी खोजा। लेकिन, कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार शाम को स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी कि गांव तेलियानगला के पास अनूपशहर-अलीगढ़ रोड पर डुप्ला पुल के नजदीक एक कार खड़ी हुई है।
बड़ा बेटा मिला ठीक
जिसमें पुनीत अपने दोनों बेटों के साथ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि पुनीत ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। इसके साथ ही डेढ़ पुत्र युवराज ने भी जहरीला पदार्थ खाया हुआ है। जबकि तीन वर्षीय बड़ा पुत्र विराट ठीक है।
परिवार में मचा कोहराम
आनन फानन परिजन एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी अनूपशहर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने डेढ़ वर्षीय युवराज को मृत घोषित कर दिया, प्राथमिक उपचार देने के बाद पुनीत को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वही दोनों की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
युवक द्वारा अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- गिरिजा शंकर त्रिपाठी, सीओ अनूपशहर