{"_id":"668889f8a6b4e89f5c0de406","slug":"making-reel-with-property-dealer-two-trainee-inspectors-suspended-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-110176-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर के साथ बनवाई रील, दो प्रशिक्षु दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर के साथ बनवाई रील, दो प्रशिक्षु दरोगा निलंबित
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाने पर तैनात प्रशिक्षु उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा और रितेश कुमार ने प्राॅपर्टी डीलर सरताज के साथ रील बनवा लीं। ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसका पता चलने पर पुलिस ने सरताज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों प्रशिक्षु दरोगाओं को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए।
सोशल मीडिया पर ये रील सरताज ने ही डालीं थी। कुल तीन रील हैं। एक में दोनों प्रशिक्षु सरताज के दफ्तर में उसके साथ बैठे नजर आ रहे हैं। दूसरे में सरताज ऐसे चल रहा है, जैसे कोई सुरक्षा प्राप्त वीआईपी हो और दोनों प्रशिक्षु उसकी सुरक्षा में तैनात हों। दोनों उसके अगल-बगल चल रहे हैं। तीसरा वीडियो सड़क का है। दो लग्जरी गाड़ियां सड़क पर खड़ी करके सरताज आगे चल रहा है। दोनों प्रशिक्षु उसके साथ चल रहे हैं। सड़क पर ट्रैफिक नजर नहीं आ रहा है।
रील देखकर लग रहा है कि दोनों प्रशिक्षु प्राॅपर्टी डीलर के काफी नजदीकी हैं और उन्हें रील बनाने के लिए ही बुलाया गया था। रील में तीन लोग ही नजर आ रहे हैं। वीडियो रिकार्डिंग किसी और ने की है। उसका नाम अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
डीसीपी ग्रामीण विवेक सिंह यादव ने बताया कि प्रशिक्षु उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा और रितेश कुमार को निलंबित कर दिया है। दोनों पर विभागीय जांच चलेगी। वहीं, प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपना क्षेत्र छोड़कर गए प्रशिक्षु
दोनों उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा और रितेश कुमार अंकुर विहार थाने में तैनात हैं लेकिन, जिस प्रॉपर्टी डीलर ने यह वीडियो बनाई है, उसका ऑफिस ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पावी सादकपुर क्षेत्र में है। अधिकारी इस मामले में भी जांच कर रहे हैं कि दोनों उपनिरीक्षक इस प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में क्यों गए थे।
कायदे तोड़ रहे प्रशिक्षु
प्रशिक्षु दरोगाओं के नियम कायदे तोड़ने का दो दिन में यह दूसरा मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को लोनी में प्रशिक्षु दरोगा परमजीत बगैर हेलमेट के बाइक चला रहे थे। इससे पहले वह लोगों के यातायात नियमों के उल्लंघन के चालान काट रहे थे। लोगों ने बगैर हेलमेट बाइक चलाने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस पर उनका एक हजार रुपये का चालान काटा गया था।