फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Make the day special with your Radha-Kanha on September third

Ghaziabad News: अपने राधा-कान्हा के साथ तीन सितंबर को बनाएं दिन खास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Make the day special with your Radha-Kanha on September third
गाजियाबाद। कान्हा और राधा का मनमोहक स्वरूप हर किसी का मन मोह लेता है। खासकर जब बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजकर सामने आते हैं तो माता-पिता की खुशी देखते ही बनती है। इसी खुशी को यादगार बनाने के लिए अमर उजाला और ऑप्यूलेंट मॉल के सहयोग से घर-घर कान्हा और राधा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन सितंबर को जीटी रोड स्थित ऑप्यूलेंट मॉल में होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर दो बजे से होगी। कार्यक्रम में बच्चे राधा और कान्हा के रूप में सजकर हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को आकर्षक उपहार जीतने का भी मौका मिलेगा। कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन

----
दो श्रेणियों में ले सकते हैं हिस्सा
प्रतियोगिता में बच्चे दो श्रेणियों में हिस्सा ले सकेंगे। पहली श्रेणी में तीन साल तक और दूसरी श्रेणी में चार से सात साल तक के बच्चे शामिल होंगे। आपके घर में यदि दो बच्चे हैं तो उन्हें राधा-कृष्ण की जोड़ी बनाकर कार्यक्रम में ला सकते हैं। पड़ोसी या परिचितों के बच्चों के साथ भी जोड़ी बनाई जा सकती है। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद किसी अन्य प्रतिभागी के साथ भी आपसी सहमति से बच्चों की राधा-कृष्ण की जोड़ी बनाई जा सकती है। हालांकि, इसकी जानकारी कार्यक्रम शुरू होने से पहले देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद बच्चे का नाम, उम्र, माता-पिता का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
----
रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें:
9811691002, 9557445500

सहयोगी
प्रमुख सहयोगी: मनोहर लाल ज्वेलर्स
विशेष सहयोगी: ऑप्यूलेंट मॉल, सिंघल स्वीट्स और समरकूल
अन्य सहयोगी: एसजी पब्लिक स्कूल, ज्ञानस्थली विद्यापीठ, डीएलएस, शिलर इंस्टीट्यूट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गणेश हॉस्पिटल, डीपीएस एचआरआईटी कैंपस, ग्लोबेक्स और पूजा हैंडीक्राफ्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed