फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mahant's father dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Ghaziabad News: महंत के पिता की संदिग्ध परिस्थिति में गई जान, हत्या का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mahant's father dies under suspicious circumstances, murder charge filed
ब्रजघाट। गंगानगरी स्थित सीता राम कुटी आश्रम में शनिवार को आश्रम के महंत के 90 वर्षीय पिता ब्रजलाल का शव संदिग्ध परिस्थिति में आश्रम के कमरे में मिला।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र और आश्रम के महंत सुधीरदास ने कुछ लोगों पर आश्रम पर कब्जे की नीयत से उनके पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गंगानगरी के सीता राम कुटी आश्रम के महंत सुधीरदास के पिता ब्रजलाल हापुड़ की शिव नगर कॉलोनी में रहते थे। जो करीब एक सप्ताह पहले ही गंगा स्नान करने के लिए ब्रजघाट पहुंचे थे। महंत सुधीरदास ने बताया कि गंगा स्नान के उपरांत उनके पिता कुछ समय भजन-पूजन करने के उद्देश्य से आश्रम में ही रूक गए। पिता के आश्रम में आने के बाद वह आश्रम संबंधित काम के कारण पांच दिनों से गोरखपुर गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जब वह लौटे, तो आश्रम के कमरे में अपने पिता का शव देखकर उनके होश उड़ गए। महंत ने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताते हुए कुछ स्थानीय लोगों पर संदेह प्रकट किया है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि यह आश्रम उन्हें विरासत में मिला है और इसके पक्ष में विभिन्न न्यायालयों के आदेश भी उनके पास मौजूद हैं। सुधीरदास का आरोप है कि कुछ भू-माफिया और दबंग लोग काफी समय से आश्रम की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। महंत का दावा है कि उनके पिता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि शरीर के हाथ, कमर और सिर पर चोट थीं, जो इस बात की ओर इशारा करती हैं कि उनके साथ मारपीट की गई है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग ब्रजलाल पिछले पांच दिनों से आश्रम में अकेले थे। संभवतः पांच दिनों तक खाना-पानी न मिलने और अकेलेपन के कारण उनकी मृत्यु हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed