फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mahamandaleshwar Yeti Narasimhanand Giri became the president of Hindu Bachao Morcha

Ghaziabad News: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि बने हिंदू बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mahamandaleshwar Yeti Narasimhanand Giri became the president of Hindu Bachao Morcha
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि बने हिंदू बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष
विज्ञापन

गाजियाबाद। शिवशक्ति धाम डासना में हिंदू बचाओ मोर्चा का पहला अधिवेशन आयोजित किया गया। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को हिंदू मोर्चा का पहला अध्यक्ष बनाया। उन्होंने हिंदू बचाओ मोर्चा के बारे में बताते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व में हिंदुओं की स्थिति बहुत दयनीय है। हिंदुओं के लिए आवाज उठाने और पीड़ित हिंदू को न्याय दिलाने के लिए विश्व को मजबूर करना हिंदू बचाओ मोर्चा का एकमात्र उद्देश्य है। हिंदू बचाओ मोर्चा को पूर्ण समर्थन देते हुए श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरि ने कहा कि श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा और श्री दूधेश्वर नाथ मठ सदैव हिंदू मोर्चा के साथ रहेगा। उन्होंने दिल्ली, हरिद्वार सहित संपूर्ण सनातनी धर्मगुरुओं से हिंदू बचाओ मोर्चा को सहयोग देने का आह्वान किया। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने हिंदूओं का साथ देने की शपथ ली। कार्यक्रम में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती सहित दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, हरिद्वार, हरियाणा, पंजाब आदि से हिंदू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed