फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   mahagunpuram water issue

अब तक नहीं हुई कार्रवाई, महागुनपुरम के लोगों में गुस्सा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
mahagunpuram water issue
अब तक नहीं हुई कार्रवाई, महागुनपुरम के लोगों में गुस्सा
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित महागुनपुरम सोसायटी में दूषित पानी के चलते लोगों को बीमार पड़ने के मामले को एक सप्ताह बीत गया है। मामले में अब तक किसी के खिलाफ भी कार्रवाई न होने से सोसायटी निवासियों में भारी रोष है। सोसायटी एओए ने मांग की है कि लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

महागुनपुरम सोसायटी में बीते शनिवार को 100 और फिर उसके बाद लोगों के बीमार होने के मामले लगातार आते रहे। सोमवार को 52 लोग बीमार पड़ गए थे लेकिन मामले में दोषियों पर अब तक एफआईआर नहीं हुई, न ही प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई हुई। इससे लोगों में बहुत गुस्सा हैं। एओए अध्यक्ष नवीन तोमर ने बताया कि अब तक मामले में दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों तक से बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई जा चुकी है। लोगों के बीमार पड़ने के बावजूद दोषियों पर अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। दूषित पानी से करीब 300 लोगों के बीमार होने का मामला गंभीर है। पुलिस की ओर से पानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed