फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Maha Panchayat will be held on June 22 to demand removal of garbage mountains

कूड़े पर आर-पार की लड़ाई: गाजियाबाद में निगम का विरोध, पहाड़ हटाने की मांग को लेकर 22 जून को होगी महापंचायत

Wed, 11 Jun 2025 09:27 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मुरादनगर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 09:27 PM IST
सार

विकास संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी,नगर आयुक्त व विधायक को ज्ञापन देकर कूड़े के पहाड़ को हटाने की मांग की है। लोग गाजियाबाद नगर निगम के कूडे़ डालने का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Maha Panchayat will be held on June 22 to demand removal of garbage mountains
विकास संघर्ष समिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पाइप लाइन मार्ग पर गांव भिक्कनपुर के पास डाले जा रहे कूडे़ डालने का विरोध फिर से शुरु हो गया है। विकास संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी ,नगर आयुक्त व विधायक को ज्ञापन देकर कूड़े के पहाड़ को हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम गाजियाबाद द्वारा गांव भिक्कनपुर में पाइपलाइन मार्ग पर कूड़ा डाला जा रहा है। अब कूडे़ का पहाड़ बन गया है। कूडे़ डालने का 16 गांवों के लोग काफी समय से विरोध कर रहे है। पिछले दिनों नगर निगम द्वारा जल्द कूडे़ का पहाड़ हटाने की बात कहीं थी।
विज्ञापन


विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेक भईया ने बताया कि दो दिन पहले हुई बैठक में फैसला लिया गया कि 22 जून को एक महापंचयत का आयोजन किया जाएगा। पंचायत में कूड़े के पहाड हटाने को लेकर आरपार की लड़ाई का एलान किया जाएगा। उन्होने कहा कि 22 जून से कूड़ा डालना बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए किसान 15 जून से गांव - गांव में जन जागरण अभियान शुरु करेगा। विकास संधर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन, विधायक अजीतपाल त्यागी, नगर आयुक्त  को ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि 22 जून के बाद गाजियाबाद नगर निगम का एक भी डंपर कूड़े से भरे डंपर को नहीं आने दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed