{"_id":"56feaa034f1c1bb835f00105","slug":"maha-kumbh-in-ujjain-will-hindu-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन महाकुंभ में लगेगी ‘हिंदू संसद’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन महाकुंभ में लगेगी ‘हिंदू संसद’
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
ujjain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू हितों की रक्षा के लिए हिंदू संगठन और संत समाज ने हिंदू संसद का आयोजन करने का निर्णय लिया है। उज्जैन महाकुंभ में 15-16 मई को आयोजित होने वाली इस चौथी हिंदू संसद में विभिन्न स्थानों के साधू-संत और हिंदू संगठन बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय मंत्री महंत नारायण गिरि सहित यति नरसिंहानंद सरस्वती और एडवोकेट चेतना शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
महंत नारायण गिरि ने कहा कि हिंदुओं की घटती संख्या को देखते हुए संत समाज चिंतित है। समूचा विश्व विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है।
आतंकवाद के नाम पर इस्लामिक जिहाद ने दुनिया को विनाश की ओर धकेल दिया है। यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदुओं के सामने अल्पसंख्यक होने का खतरा है। अगर ऐसा हुआ तो अपने ही देश में हिंदुओं की वैसी ही दशा होगी जैसी पाकिस्तान, बांग्लादेश और कश्मीर में है।
विज्ञापन
हिंदू संसद में हिंदुओं से अधिक से अधिक बच्चा पैदा करने का आह्वान किया जाएगा। जो गरीब होंगे उनके बच्चों के लिए गुरुकुल बनाने की भी योजना बनाई जाएगी। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से हिंदू संसद के मुख्य संयोजक विनोद सर्वोदय, हिंदू स्वाभिमान के महामंत्री अनिल यादव, संगठन मंत्री रवि कटारिया मौजूद रहे।