फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Maha Kumbh Help Center built at Kaushambi Depot

Ghaziabad News: कौशांबी डिपो पर बनाया गया महाकुंभ सहायता केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh Help Center built at Kaushambi Depot
कौशांबी डिपो पर महाकुंभ सहायता केंद्र बनाया गया।
साहिबाबाद। यात्रियों की सुविधा के लिए कौशांबी डिपो पर महाकुंभ सहायता केंद्र बनाया गया है। दूसरी ओर बसों की कमी से यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। डिपो पर लोग बसों के इंतजार में घंटों बैठ रहे हैं। शनिवार को प्रयागराज के लिए भी यात्रियों को काफी देर तक बस का इंतजार करना पड़ा। वहीं, लोकल रूट पर पहले जहां 10 से 15 मिनट के अंतराल पर बस मिलती थी अब यह इंतजार एक से डेढ़ घंटे का हो गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की करीब 600 बसें महाकुंभ में भेजी गईं हैं। ऐसे में रीजन के पास बसों की संख्या बहुत कम रह गई है। हालांकि निगम की ओर से बसों की कमी पूरा करने के लिए नोएडा एवं मुरादाबाद से मदद मांगी गई है लेकिन अभी तक कोई बस न मिलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को कौशांबी डिपो पर हरिद्वार जाने के लिए बस का इंतजार कर रही भोवापुर की मीना ने बताया कि वह सुबह 10 बजे डिपो पर पहुंच गई थीं लेकिन बस न होने से वह साढ़े ग्यारह बजे तक इंतजार ही करती रहीं। वहीं, महाकुंभ सहायता केंद्र पर प्रयागराज के लिए बस की जानकारी ले रही सोमवती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रही हैं। लेकिन बस नहीं है। प्रयागराज के लिए सुबह आठ बजे से वह डिपो पर बैठी रही और करीब 11 बजे के बाद यहां बस आई जिसमें वह लोग बैठे। वहीं, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिव बालक का कहना है कि प्रयागराज के लिए यात्रियों की संख्या 30 से अधिक होने पर चलाई जाती है, ऐसे में यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed