{"_id":"64d1401386177e7b17062807","slug":"magistrate-checking-215-without-ticket-fined-rs-112-lakh-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-453-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मजिस्ट्रेट चेकिंग में 215 बिना टिकट पकड़े, 1.12 लाख रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मजिस्ट्रेट चेकिंग में 215 बिना टिकट पकड़े, 1.12 लाख रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन
मोदीनगर। मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह उत्तर रेलवे के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला गया। चेकिंग के दौरान 215 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से 1.12 लाख रुपये जुर्माना वसूला।
चेकिंग अभियान सोमवार सुबह छ: बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान दोनों प्लेटफार्म पर चेकिंग की गई। छह ट्रेनों में चेकिंग की गई। सुबह चेकिंग शुरू होते ही बिना टिकट सफर करने वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर बेवजह घूम रहे लोगों को भी लताड़ लगाकर उन्हें वहां से भगाया गया। मजिस्ट्रेट ने रेलवे स्टेशन से भूपेंद्रपुरी की ओर बनाए गए अवैध रास्ते को बंद करने का निर्देश दिया। चेकिंग के दौरान स्टेशन अधीक्षक गैर हाजिर मिले। स्टेशन अधीक्षक के गैर हाजिर मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। चेकिंग के दौरान सीटीआई एसपी गुप्ता, रेलवे कोर्ट रीडर अमित खरे, आरपीएफ मोदीनगर प्रभारी उपनिरीक्षक रामसुंदर आदि सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।