फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Madhuban- Youth create ruckus in Bapudham police station, video goes viral

Ghaziabad News: मधुबन- बापूधाम थाने में युवाओं का हंगामा, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Madhuban- Youth create ruckus in Bapudham police station, video goes viral
मधुबन बापूधाम में एसएचओ से बहस करता भाजपा नेता। srot: वीडियोग्रैब
गाजियाबाद। मधुबन- बापूधाम थाना परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा विधायक के समर्थक मधुबन- बापूधाम थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में आक्रोशित युवक खुद को एक भाजपा विधायक का कार्यकर्ता बता रहा है और पुलिस के सामने थाना परिसर में पेंट खोलकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करता नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस इस वीडियो को चार-पांच दिन पुराना बता रही है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व संजयनगर में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक भाजपा विधायक के समर्थक मधुबन- बापूधाम थाने पहुंचे और वादी पक्ष का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने की बात कही। इसी दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच मामूली कहासुनी हो गई। वीडियो में दिख रहे युवक मोनू ने थाना परिसर में पेंट उतारकर खुद को ही अशोभनीय बातें कहीं। पुलिस के विरोध पर युवक जमीन पर बैठ गया और अकेला ही नारेबाजी करने लगा। बताया कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि मोनू के साथी उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। एसीपी ने बताया कि बाद में युवक मोनू ने गलती स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed