फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Madhuban-Bapudham road will be beautified with an investment of Rs 72 crore.

Ghaziabad News: मधुबन-बापूधाम में 72 करोड़ से सड़क का होगा सुंदरीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Madhuban-Bapudham road will be beautified with an investment of Rs 72 crore.
गाजियाबाद। गोविंदपुरम एसटीपी से बुनकर मार्ट व मधुबन-बापूधाम योजना के पॉकेट की जर्जर हो चुकी सड़क पर पिछले कई सालों से बनी समस्या को समाप्त करने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण की ओर से सड़क की मरम्मत और उसके रखरखाव के लिए टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रहने वाली प्रमोद त्यागी ने बताया कि सड़कों पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इलाके के नालों की भी सफाई नहीं होती है। ऐसे में नालों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। प्राधिकरण की ओर से मार्ग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इलाके की रोड इतनी ज्यादा खराब है कि कई बार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। ई रिक्शा पलटने की घटनाएं आम बात है। प्राधिकरण में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

जीडीए सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत और उसके रखरखाव के लिए टेंडर जारी किया गया है। 30 मीटर चौड़ी और करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत के प्राधिकरण की ओर से 12.02 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पॉकेट ए की सड़कों नालों व अन्य कार्यों के लिए 59 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इलाके की सड़कों की मरम्मत होने से वहां से आने-जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed