फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Made after raping a woman Pressure to convert, one arrested

Ghaziabad News: महिला से दुष्कर्म के बाद बनाया धर्मांतरण का दबाव, एक दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Made after raping a woman 
Pressure to convert, one arrested
गाजियाबाद/डासना। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने और फिर उस पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाने वाले आरोपी को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से जनपद अलीगढ़ निवासी महिला ने मामले में आरोपी के परिजनों के खिलाफ भी शिकायत दी है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह डासना क्षेत्र में अपने पति और बच्चों के साथ किराये पर रहती थीं। आरोपी से उनकी मुलाकात करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। आरोपी ने उनके कई फोटो और वीडियो बना लिए और उनके पति को दिखा दिया। इसके बाद उनका पति उनको छोड़कर चला गया और बच्चों को भी अपने साथ ले गया। वह पूरी तरह अकेली हो गईं। इसके बाद आरोपी ने उनसे शादी करने की बात कही और फिर दुष्कर्म किया। धीरे धीरे वह उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

छह माह तक आरोपी ने महिला को अपने घर में रखा और उसके परिवार के लोग भी धर्म बदलने का दबाव बनाने लगे। जबरन उनको बुर्का पहना दिया गया। मना करने पर आरोपी ने उनको पीटा। आरोपी ने जबरन उनका नाम बदल दिया। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने धर्म को बताता था श्रेष्ठ
महिला ने बताया कि आरोपी अपने धर्म को श्रेष्ठ बताता था। साथ ही धर्म बदलने पर किसी प्रकार की कोई समस्या न होने का दावा करता था। इस दौरान यदि वह अपने धर्म की बात करतीं तो वह उनको पीटने लगता था। कई मौलवियों से भी वह उनकी बात कराता था। परिवार के लोगों ने भी आरोपी का इसमें पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed