फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Made a woman remove her *mangalsutra* and earrings after making her sniff a handkerchief.

Ghaziabad News: रूमाल सुंघाकर महिला से उतरवाए मंगलसूत्र और कुंडल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Made a woman remove her *mangalsutra* and earrings after making her sniff a handkerchief.
खोड़ा। थानाक्षेत्र में चार अक्तूबर को टप्पेबाजों ने एक महिला को रूमाल में नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके गले से मंगलसूत्र और कानों के कुंडल समेत कई गहनों को उतरवा लिए। घर पहुंचने पर महिला को उसके साथ हुई घटना का पता चला। सीसीटीवी कैमरों में दो लड़के वारदात को अंजाम देते देखे जा रहे हैं। पुलिस महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित आरती निवासी अमर विहार काॅलोनी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थीं। उसी दौरान दो लड़के आए और घर के पास वाले चौक का रास्ता पूछा। मना करने के बाद आरोपियों ने उनके मुंह पर एक रुमाल झाड़ दिया। इसके बाद महिला के गले से मंगलसूत्र, कानों के कुंडल, चांदी की अंगूठी और चैन उतरवा ली। वह घर पहुंची, तो उन्हें अपने साथ घटना का अहसास हुआ। इसके बाद वह परिजनों के साथ दोबारा मौके पर गई। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed