फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mad lover threatened people by pasting posters at girl s house

शादी की तो दूल्हे को मार दूंगा: सिरफिरे आशिक ने युवती के घर पर चिपकाए पोस्टर, लिखा- बरात को श्मसान बना दूंगा

Mon, 30 Jan 2023 11:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Jan 2023 11:06 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया है। शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने उसके घर की दीवार समेत गांव में अन्य स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर दिए। जिस पर उसकी बेटी का नाम लिखते हुए बरात लाने पर दूल्हे को जान से मारने और बरात को श्मशान बनाने की धमकी लिखी हुई है।

विज्ञापन
Mad lover threatened people by pasting posters at girl s house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक युवक ने बेटी की शादी की तैयारी में जुटे परिवार के घर शादी करने पर दूल्हे को जान से मारने की धमकी देने का पोस्टर चिपका दिया। वहीं घर के बाहर हवाई फायरिंग करते हुए पेट्रोल से भरी बोलत में आग लगाकर फेंका। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया है। शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने उसके घर की दीवार समेत गांव में अन्य स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर दिए। जिस पर उसकी बेटी का नाम लिखते हुए बरात लाने पर दूल्हे को जान से मारने और बरात को श्मशान बनाने की धमकी लिखी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि आरोपी और उसके साथियों ने पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाकर उसके घर में फेंक दी। जिसके फटने की आवाज पर वह और उसके परिजन जाग गए। बाहर निकलने पर आरोपी और उसके साथियों ने तमंचे से तीन हवाई फायर भी किए। फायरिंग की आवाज से मोहल्ले में जाग हो गई।

विज्ञापन

आस पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष उसकी बेटी का रिश्ता तुड़वाना चाहते हैं। घटना के बाद से वह और उसके परिवार के लोग भयभीत हैं। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामला काफी गंभीर है। सिंभावली पुलिस को मामले की गहन जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed