{"_id":"635001c0b9fcd815321f5c7c","slug":"mad-dog-bitten-seven-people-in-a-single-day-in-indirapuram-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पागल कुत्ते का कहर, एक ही दिन में सात लोगों को काटा, नगर निगम की टीम पकड़कर ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पागल कुत्ते का कहर, एक ही दिन में सात लोगों को काटा, नगर निगम की टीम पकड़कर ले गई
Wed, 19 Oct 2022 07:25 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 19 Oct 2022 07:25 PM IST
सार
मोहन नगर की पार्श्वनाथ सोसायटी में एक पागल कुत्ते ने बुधवार को सात लोगों को काटा। इसके बाद रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने नगर निगम से शिकायत की। इसके बाद मौके पर पहुंची एक टीम ने पागल कुत्ते को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
dog bite demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में कुत्तों के हमलों के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इंदिरापुर में बुधवार को एक पागल कुत्ते ने सात लोगों को काटा। इसके बाद स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम कुत्ते को पकड़ कर ले गई है।
विज्ञापन
मोहन नगर की पार्श्वनाथ सोसायटी में एक पागल कुत्ते ने बुधवार को सात लोगों को काटा। इसके बाद रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने नगर निगम से शिकायत की। इसके बाद मौके पर पहुंची एक टीम ने पागल कुत्ते को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। एक व्यक्ति ने बताया कि अब बच्चों को बाहर अकेले भेजने में भी डर लगता है। खुद भी बाहर जाना हो तो बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है।
विज्ञापन