फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lunatic threatened to blow up house with a bomb In Hapur

UP News: सिरफिरे ने दी घर और परिवार को बम से उड़ाने की धमकी, पीड़ित ने लगाई गुहार; आरोपी पहुंचा हवालात

Wed, 28 May 2025 11:24 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 28 May 2025 11:24 AM IST
सार

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में एक सिरफिरे ने एक घर और परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। साले के प्लाट की दीवार क्षतिग्रस्त करने के विरोध पर हमला किया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
lunatic threatened to blow up house with a bomb In Hapur
सिरफिरे ने दी बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में एक सिरफिरे ने एक घर और परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। साले के प्लाट की दीवार क्षतिग्रस्त करने के विरोध पर हमला किया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


साले के प्लाट की दीवार क्षतिग्रस्त करने के विरोध पर सिरफिरे युवक ने किराना कारोबारी और उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। वहीं, घर में घुसकर हमला भी कर दिया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


हाईवे किनारे इंद्रा कॉलोनी निवासी धीरेंद्र सिंह ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि वह अपने मकान में ही किराना की दुकान करते हैं। घर के सामने की उनके साले का प्लाट है, जिसकी चाहरदीवारी काफी छोटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि गांव बदरखा निवासी युवक अक्सर बाइक लेकर प्लाट के बीच में से होकर गुजरता है। 24 मई की दोपहर भी युवक प्लाट की दीवार के ऊपर से बाइक लेकर गुजरा, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने युवक को समझाते हुए नुकसान न करने के लिए कहा। जिस पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की।


वहीं घर में घुसकर उनपर और उनके परिजनों पर हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उन्हें और परिवार को बम से उड़ाने की भी धमकी दी। सीओ वरूण मिश्रा का कहना है मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed