फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lucknow relief from the Supreme Court's pharmaceutical business, gets bail

लखनऊ के दवा कारोबारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली जमानत

Thu, 08 Sep 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 08 Sep 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
Lucknow relief from the Supreme Court's pharmaceutical business, gets bail
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में फरार चल रहे लखनऊ के दवा कारोबारी असकरी अब्बास को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। बृहस्पतिवार को आरोपी के अधिवक्ता ने कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट का आदेश पेश कर दिया। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी को एक-एक लाख के दो जमानती पेश किए जाने पर जमानत दे दी।

विज्ञापन


सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार असकरी अब्बास की लखनऊ में एसवी फार्मास्युटिकल्स नामक फर्म है। इस फर्म से एनआरएचएम के तहत दवाओं की खरीद-फरोख्त हुई थी। बाजार इसमें भाव से कहीं ज्यादा रेट पर दवा सप्लाई की गई थी। सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह के अनुसार इससे सरकार को करीब 6 लाख 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


सीबीआई विशेष न्यायाधीश ने जमानत मंजूर किए जाने के साथ ही शर्त लगाई कि आरोपी को कुल घोटाले की रकम की 50 फीसदी रकम कोर्ट में जमा करानी होगी। इस पर आरोपी ने तीन लाख, पांच हजार की रकम कोर्ट में जमा करा दी। दूसरी ओर एनआरएचएम घोटाले में ही फंसे बिजनौर के पूर्व सीएमओ अभिमन्यु कुमार सिंह की जमानत भी कोर्ट ने मंजूर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed