फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Love Jihad': Hindu Raksha Dal creates a ruckus at Kaushambi Depot

लव जिहाद: हिंदू रक्षा दल ने किया कौशांबी डिपो में हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
'Love Jihad': Hindu Raksha Dal creates a ruckus at Kaushambi Depot
कौशांबी बस डिपो पर हंगामा करते लोग। स्रोत वीडियोग्रैब
साहिबाबाद। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लव जिहाद का आरोप लगाकर कौशांबी डिपो में जमकर हंगामा किया। उन्होंने युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर लाने और शादी करने का आरोप लगाया। डिपो परिसर में करीब एक घंटे तक हंगामा किया। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को अभिरक्षा में लेकर मामले को शांत किया। इस दौरान यात्रियों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी का कहना है कि उनके पास रात में कुशीनगर से कौशांबी आ रही बस में बैठे एक कार्यकर्ता ने कॉल करके सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि दूसरे धर्म का युवक अपने साथ एक किशोरी को कुशीनगर से लेकर बस में जा रहा है। युवक ने किशोरी से निकाह की बात कही। सुबह 10 बजे बस कौशांबी डिपो पहुंची तो वहां हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ता पहले ही पहुंच गए। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप था कि किशोरी को युवक झांसा देकर लाया है। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लव जिहाद फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत कराते हुए युवक को हिरासत में और किशोरी को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी के परिजनों को कुशीनगर से गाजियाबाद के लिंकरोड थाने में बुलाया है। पुलिस युवक से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----
- हिंदू रक्षा दल के कुछ कार्यकर्ता डिपो में पहुंचे और हंगामा करने लगे। उनका आरोप है कि लड़की नाबालिग है, लेकिन पुलिस को शुरुआती जांच में आधार कार्ड से पता चला कि लड़की बालिग है और अपनी मर्जी से युवक के साथ आई है। हालांकि परिजनों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- ऋजुल, डीसीपी ट्रांस हिंडन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed