फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lotus Pond Wolverines beat Vinnova XI

Ghaziabad News: लोटस पॉन्ड वूल्वरिन्स ने विननोवा इलेवन को हराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Lotus Pond Wolverines beat Vinnova XI
इंदिरापुरम। शिप्रा मॉल के मैदान में खेले जा रहे इंदिरापुरम प्रीमियर लीग के पहले मैच में लोटस पॉन्ड वूल्वरिन्स ने विननोवा इलेवन सनसिटी को 42 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लोटस पॉन्ड वूल्वरिन्स ने 15 ओवर में 127 रन बनाए। टीम की ओर से शौरी ने नाबाद 83 रन की पारी खेली। इसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। गगन ने 17 रनों का योगदान दिया। जवाब में विननोवा इलेवन सनसिटी की टीम 85 रन पर सिमट गई। प्रशांत जोशी ने 17 और सौरभ यशराज शुक्ला ने 12 रन बनाए। शौरी को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में शिप्रा सनसिटी टाइगर्स फेज-1 ने जीसी वॉरियर्स को 10 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 15 ओवर में 98 रन बनाए। अनंत शर्मा ने 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि आदित्य ने 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसी वॉरियर्स की टीम 13 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। मंदार दीक्षित ने 35 और निशांत ने 16 रन बनाए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अनंत शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed