फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lost Rs 41 lakh in the name of investment

Ghaziabad News: निवेश कराने के नाम पर गंवाए 41 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lost Rs 41 lakh in the name of investment
गाजियाबाद। टीला मोड़, भारत सिटी के राहुल शर्मा को साइबर ठगों ने 41 लाख रुपये की चपत लगा दी। डाउनलोड कराए गए फर्जी एप के वॉलेट में बढ़ी रकम देखकर उनका लालच बढ़ता चला गया। मामले में उन्होेंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

राहुल शर्मा ने बताया कि पांच दिसंबर को उनके फेसबुक मैसेज बॉक्स में लिंंक आया था। उसमें निवेश कराने के बारे में लिखा हुआ था। उन्होंने लिंक खोला तो साइबर ठगों से नंबर आदान प्रदान हो गए। इसके बाद उनको कई व्हाटसएप ग्रुपों में जोड़ दिया गया। व्हाट्सएप ग्रुपों में कुछ लोग पहले से भी जुड़े हुए थे, जो निवेश करने के बारे में पूछ रहे थे। कई लोग अपने अपने मुनाफे के बारे में बता रहे थे। इसके बाद उनकी भी रूचि इसमें पैदा हो गई।
विज्ञापन

साइबर ठगाें के कहने पर उन्होंने शुरूआत में तीन लाख रुपये ट्रांसफर किए। जब उन्होंने एप के वॉलेट में देखा तो पांच दिन में ही रकम एक लाख बढ़ी हुई दिख रही थी। इसके बाद उन्होंने और रुपया भेज दिया। कुल मिलाकर उन्हाेंने 41 लाख रुपये ठगों के दिए गए अलग अलग खातों में भेज दिए। इसी बीच जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने कहा कि उनकी कमाई पर टैक्स बना रहा है, जो पहले जमा करना पड़ेगा। इस बारे में जब उन्होंने कई लोगों से जानकारी की तो पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनके जरिये आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। रकम भी फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed