{"_id":"6750b4be92f275a92f0a9787","slug":"lost-rs-1350-lakh-in-pursuit-of-huge-profits-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-524910-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोटे मुनाफे के चक्कर में गंवाए 13.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोटे मुनाफे के चक्कर में गंवाए 13.50 लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगों ने युवक को 13.50 लाख रुपये की चपत लगा दी। शातिरों ने एप डाउनलोड कराकर रुपये निवेश कराए और वॉलेट में मुनाफे की रकम दिखाई। मामले में साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विरेंद्र कुमार ने बताया कि फेसबुक के जरिये उन्हें शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद उनसे भूमि ठाकुर ने उनसे संपर्क किया और वी बुल नामक साइट के बारे में बताकर एप डाउनलोड कराई। इसके बाद रुपये निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने सात अक्तूबर को पहले 50 हजार रुपये निवेश किए, जिन्हें पोर्टल पर मुनाफे के साथ दिखाया गया। इसके बाद विश्वास होने पर उन्होंने कई बार में 13.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए। शातिरों ने उनसे अलग-अलग नौ खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि जिन खातों में रकम जा रही है। उनकी भी जानकारी निकलवाई जा रही है।
13.50 लाख हड़पने का आरोप : क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में रिकवरी डिपार्टमेंट के कर्मचारी अजीत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कंपनी ने क्रॉसिंग रिपब्लिक के रहने वाले अनिल और महक गुप्ता को एक कार फाइनेंस कराई थी। इसमें उन्हें उनसे 22,41,551 रुपये लेने थे। 2022 में 16,10,000 रुपये में सेटलमेंट हुआ था जो उन्होंने 28 दिसंबर 2022 तक देने का वादा किया था। 14 अक्तूबर 2024 तक उन्होंने दो बार में नौ लाख रुपये दिए, लेकिन बाकी रकम नहीं दे रहे हैं।
संपर्क करने पर संपर्क नहीं हो रहा है न ही कार दिखा रहे हैं। अब उन पर 13,50,000 रुपये बकाया हैं। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।