फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Looted jewelery from a woman after intoxicating her

Ghaziabad News: नशे का पदार्थ सुंघाकर महिला से गहने लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Looted jewelery from a woman after intoxicating her
गाजियाबाद। प्रताप विहार की रहने वाली रुखसार को नशे का पदार्थ सुंघाकर दो महिलाओं ने गहने लूट लिए। करीब आधे घंटे बाद होश आने पर उन्हें लूट का पता चला। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रुखसार का कहना है कि तीन जून की रात आठ बजे वह सम्राट चौक स्थित पप्पू सुनार की दुकान पर जा रही थी। इस दौरान उमा मॉर्डन पब्लिक स्कूल के पास एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। पीछे से आ रही दो महिलाओं ने उन्हें उठाया और उन्हें बातचीत करते हुए नशे का पदार्थ सुंघा दिया। आरोप है कि फिर दोनों महिलाएं ने उन्हें ई-रिक्शा में बैठाकर दीनदयाल अस्पताल के पास ले गईं। करीब आधे घंटे बाद जब होश आया तो उन्हें उनकी सोने की चेन, पैंडिल, दो अंगूठी, कान की दो झुमकी, चार कड़े गायब मिले। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed