फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Looted gold earrings from a woman by putting a pistol on her temple

Ghaziabad News: कनपटी पर पिस्टल लगाकर महिला से लूटे सोने के कुंडल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Looted gold earrings from a woman by putting a pistol on her temple
मुरादनगर। नवीपुर गांव में सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे खेत में काम कर रहीं लता से बदमाशों ने सोने के कुंडल लूट लिए। बाइक पर आए बदमाशों ने पहले उनकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर एक कुंडल लूटा। इसके बाद उनके पेट पर छुरी लगाकर दूसरा भी लूट लिया। लता ने कुंडल लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें पीटा। बदमाश जाते हुए धमकी दे गए कि अगर शोर मचाया तो गोली मारकर हत्या कर देंगे।
विज्ञापन

किसान देवेंद्र कुमार की पत्नी लता ने बताया कि वह पशुओं के चारा लेने के लिए गई थीं। तभी बाइक पर दो बदमाश आ गए। वे मोबाइल पर कुछ बात कर रहे थे। थोड़ी देर बाद एक नजदीक आया। उसने पिस्टल निकालकर कनपटी पर लगा दी और उनके कान से कुंडल निकाल लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने दूसरे कान से कुंडल निकालने की कोशिश की तो उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर बदमाश ने पिस्टल जेब में रख ली। छुरा निकालकर उनके पेट पर लगा दिया। उसने कहा कि अगर कुंडल नहीं दिया तो जान से मार देगा। लता का कहना है कि इसके बावजूद उन्होंने कान से हाथ नहीं हटाया तो बदमाश ने उन्हें पीटा और कुंडल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों बदमाश धमकी देते हुए बाइक से भाग गए। लता ने पुलिस को बताया कि बदमाशों के जाते ही उन्होंने शोर मचा दिया। आसपास से लोग आ गए। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में पुलिस आ गई लेकिन तब तक बदमाश दूर जा चुके थे।




एक और महिला के साथ
की कुंडल लूट की कोशिश
लता ने बताया कि पास में ही एक और महिला मंगलो काम कर ही थीं। वह उनकी पड़ोसन है। बदमाशों ने उनसे भी कुंडल लूटने का प्रयास किया। लेकिन, इसमें कामयाबी नहीं मिली। बदमाशों को भागने की जल्दी थी। उन्होंने मंगलों से कुंडल देने के लिए कहा। उन्होंने नहीं दिए। इसके बाद बदमाश भाग गए। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कुंडल लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed