फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Looted e-rickshaw and goods after drugging driver and fieldman

Ghaziabad News: चालक और फील्डमैन को नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा और सामान लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Looted e-rickshaw and goods after drugging driver and fieldman
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र की शनि चौकी के पास दो बदमाशों ने चालक तसलीम को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उससे ई-रिक्शा, फोन और नकदी लूट ली। दिनदहाड़े घटना के बाद बदमाश चालक को सड़क किनारे बेसुध छोड़कर भाग गए। साहिबाबाद पुलिस ने चक्कर काटने के बाद शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज किया। वहीं, कौशांबी बस अड्डे से रूद्रपुर जा रहे युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर मोबाइल,पर्स लूट लिया। उनके डेबिट कार्ड से 38 हजार रुपये भी निकाल लिए। मामले में लिंकरोड पुलिस को शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमे से पहले कटाए चक्कर :
पसौंडा निवासी तसलीम का कहना है कि 14 मई को सुबह वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। राजेंद्र नगर स्थित डीएवी स्कूल के पास दो बदमाश मिले और उसे लाजपत नगर से कार्टन लाने के लिए 150 रुपये में बुक किया। शनि चौक के पास एक बदमाश ने रिक्शा रोकी और उतरकर पास की दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। आरोप है कि बदमाश ने नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेसुध हो गया और बदमाश ई-रिक्शा, 400 रुपये व फोन लूट गए। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवारजन तलाश करते रहे। रात में पुलिस ने उसे 108 नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन बाद होश आने पर परिवार को घटना का पता चला लेकिन साहिबाबाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद चालक ने पुलिस को शिकायत दी। मगर शुक्रवार रात चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


समान लूटकर बदमाशों ने डेबिट कार्ड से निकाली नकदी
कड़कड़ मॉडल निवासी शैलेष कुमार निजी कंपनी में फील्डमैन हैं। 12 मई को वह रूद्रपुर जाने के लिए कौशांबी बस अड्डे पर पहुंचे थे। परिसर के बाहर शौचालय के पास दो लोग आए और उन्हें एक जगह जाने के लिए बेसुध कर लिया। कुछ दूर चलने पर बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया। उनसे मोबाइल और पर्स लूट ले गए। उनका कहना है कि पर्स में 10 हजार रुपये और डेबिट कार्ड था। आरोप है कि बदमाशों ने डेबिट कार्ड से 38 हजार रुपये की निकासी कर ली है। बैंक से मेसेज आने पर उन्हें लूट और धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने लिंक रोड थाने पहुंच कर शिकायत की, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हुई।एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि दोनों मामलों में बदमाशों के गिरोह खंगाल रहे हैं। जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed