{"_id":"56eecc504f1c1bf425f14f56","slug":"loni-shamli-route-two-days-will-affect-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी-शामली रूट पर दो दिन ट्रेनें रहेंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी-शामली रूट पर दो दिन ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
फाटक टूटने के बाद ख्ाड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-शामली रूट पर ट्रेनों से होली पर घर जाने वालों को दो दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोनी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग सिग्नल प्रणाली कार्य के चलते सोमवार और मंगलवार को 2:30 घंटे का ट्रैफिक ब्लाक रहेगा।
विज्ञापन
दोपहर 3:10 बजे से 5:40 बजे तक रहने वाले इस ब्लाक के दौरान दिल्ली-बड़ौत डेमू ट्रेन को एक घंटे देरी से चलाया जाएगा और ब्लाक अवधि खत्म होने तक शाहदरा स्टेशन पर रोका जाएगा। ऐसे में गाजियाबाद, दिल्ली, शाहदरा से बड़ौत, शामली की ओर जाने वाले लोगों के लिए बसों या सुबह की ट्रेनों में सफर करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पहले दो ट्रेनों को कैंसल करने की प्लानिंग की गई थी, लेकिन अब ट्रेनों को कैंसल नहीं किया जाएगा। होली के मद्देनजर ट्रेनों को अब रेग्यूलेट और री-शेड्यूल कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को ट्रेन नंबर 74027 दिल्ली-बड़ौत डेमू ट्रेन को दोपहर 3:30 बजे की बजाय एक घंटे देरी से 4:30 बजे रवाना किया जाएगा। शाहदरा स्टेशन पर पहुंचने के बाद इसे तब तक रोका जाएगा, जब तक ट्रैफिक ब्लॉक की अवधि खत्म नहीं होगी।
इसी तरह इसकी लिंक ट्रेन 74028 बड़ौत-दिल्ली डेमू को बड़ौत स्टेशन पर री-शेड्यूल कर चलाया जाएगा। री-शेड्यूल करने का समय बड़ौत पहुंचने के समय को देखकर तय किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऐसी ट्रेनों को भी बीच रास्ते रोका जाएगा जो अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही होंगी।