फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni roads submerged due to waterlogging from rain; traffic movement disrupted.

Ghaziabad News: बारिश में जल भराव से डूबी लोनी की सड़कें, आवागमन हुआ प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Loni roads submerged due to waterlogging from rain; traffic movement disrupted.
लोनी। रविवार को रुक-रुककर हुई बारिश से लोनी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। प्रमुख मार्गों से लेकर कॉलोनियों की गलियां तक सभी पानी से लबालब हो गईं। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हुई। लोनी-गाजियाबाद मार्ग पर दो फीट से अधिक पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण कई बाइके तक बंद हो गईं और लोगों को पानी में उतरकर पैदल खींचकर ले जानी पड़ीं। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर परमहंस विहार और खन्ना नगर के सामने भी जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से चोक नालियों की तत्काल सफाई कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक संजीव अवाना ने बताया कि बारिश के बाद जलभराव वाले स्थानों पर पंप सेट लगाकर पानी निकालने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed